भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार सुबह हज यात्रियों का दूसरा जत्था हज हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। वे सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ था।
ऑपरेशन सिंदूर के कारण 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाले हज यात्रियों की सात फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। आज से फ्लाइट्स शुरू हुई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर मंगलवार से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हुए हैं।
दूसरी तरफ, पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर भी मंगलवार-बुधवार की रात पहली फ्लाइट लैंड हुई। यह फ्लाइट कतर एयरवेज की थी। इंडिगो एयरलाइंस ने भी पंजाब के लिए बुधवार से फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी है।
पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। UP के लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा-
