गुजरात एटीएस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने अल-कायदा टेरर मॉड्यूल की मास्टरमाइंड शमा परवीन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।
जुलाई 30, नई दिल्लीः- गुजरात एटीएस को आतंकवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने अल-कायदा टेरर मॉड्यूल की मास्टरमाइंड शमा परवीन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।
30 वर्षीय शमा परवीन के आतंकी संगठन अल-कायदा से सीधे संपर्क बताए जा रहे हैं। खुफिया जानकारी मिलने के बाद गुजरात ATS ने एक सटीक कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।
इससे पहले गुजरात एटीएस ने अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिली अहम जानकारियों के आधार पर ही बेंगलुरु में छापेमारी कर शमा परवीन को हिरासत में लिया गया।


