एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब की बड़ी कामयाबी: जगरूप भगवानपुरिया गिरोह के दो शूटर स्विंदर सिंह उर्फ बोधी और सुखमन उर्फ जशन गिरफ्तार, आधुनिक हथियार बरामद

पंजाब ब्यूरो:- पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हoshiarpur पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जगरूप भगवानपुरिया गैंग के दो सक्रिय सदस्यों — स्विंदर सिंह उर्फ बोधी और सुखमन उर्फ जशन, जो जिला गुरदासपुर के कलानौर इलाके के निवासी हैं — को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 ग्‍लॉक पिस्टल, 1 जेगाना पिस्टल, 1 PX30 पिस्टल और 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर अमृत दालम के निर्देशों पर काम कर रहे थे और हाल ही में कलानौर के वडाला बंगर स्थित डॉ. हरि सिंह की मेडिकल दुकान पर हुई फायरिंग की घटना में भी वांछित थे। इस मामले में थाना दसुहा, होशियारपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में सक्रिय सभी गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment