अखंड केसरी ब्यूरो :- सपा नेता आजम खान 23 महीने बाद आज सीतापुर जेल से रिहा हो गए। हाईकोर्ट ने हाल ही में बीयर बार कब्जे से जुड़े केस में उन्हें जमानत दी थी, जो उनके मुकदमे का आखिरी मामला था। जमानत मिलते ही पुलिस ने शत्रु संपत्ति मामले में नई धाराएं जोड़ी थीं, लेकिन 20 सितंबर को रामपुर कोर्ट ने उन्हें खारिज कर दिया। इसके बाद आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। उनके कुल 104 केस दर्ज हैं। रिहाई के समय उनके दोनों बेटे अदीब और अब्दुल्ला उन्हें लेने पहुंचे, और करीब 100 गाड़ियों का काफिला रामपुर के लिए रवाना हुआ। रिहाई सुबह 9 बजे तय थी, लेकिन एक केस में 6 हजार रुपये जुर्माना जमा न होने के कारण देरी हुई। रकम जमा होने के बाद दोपहर 12:30 बजे आजम खान जेल से रिहा हुए।
