बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर एक बार जान से मारने की मिली धमकी: मैसेज में बम से उड़ाने की बात कही

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सऐप मैसेज कर सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की बात कही।

रविवार देर रात भेजे गए इस मैसेज में लिखा है- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 2 को जमानत मिल चुकी है और एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।

Share This Article
Leave a comment