उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में चमोली में बादल फटा, 2 लोग लापता : कई गाड़ियां मलबे में दबीं

उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। भारी बारिश और मलबे के कारण SDM आवास सहित कई घरों में मलबा घुस गया। कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। चमोली के ADM विवेक प्रकाश ने कहा कि अचानक आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। 20 साल की युवती मलबे में दब गई। वहीं एक व्यक्ति लापता है। NDRF और SDRF की टीमें रात को ही मौके पर पहुंच गईं। सागवाड़ा गांव के पास तुनरी गधेरा में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मलबा पिंडर नदी के पास की इमारतों में जमा हो गया। बारिश के कारण थराली को जोड़ने वाला कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे मिंग गधेरा के पास मलबा आने के कारण बंद हो गया है।

उधर राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं चित्तौड़गढ़, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, कोटा, बूंदी, डूंगरपुर, भीलवाड़ा में शनिवार को स्कूलों की छुट्‌टी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे-305 समेत 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। 20 जून से मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 295 मौतें हो चुकी हैं।

उत्तराखंड हादसे की तस्वीरें…

उत्तराखंड के थराली में बादल फटने के बाद बड़े-बड़े पत्थर रिहायशी इलाके में आकर गिर गए।
उत्तराखंड के थराली में बादल फटने के बाद बड़े-बड़े पत्थर रिहायशी इलाके में आकर गिर गए।
थराली में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए।
थराली में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए।
थराली में लैंडस्लाइड के बाद राहत-बचाव की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
थराली में लैंडस्लाइड के बाद राहत-बचाव की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
थराली के घरों में पानी भर गया, बड़ा पेड़ गिर जाने से रास्ता भी ब्लॉक हो गया।
थराली के घरों में पानी भर गया, बड़ा पेड़ गिर जाने से रास्ता भी ब्लॉक हो गया।
उत्तराखंड के चमोली में थराली में बादल फटने के बाद मलबे में गाड़ियां दब गईं।
उत्तराखंड के चमोली में थराली में बादल फटने के बाद मलबे में गाड़ियां दब गईं।
मलबे में पत्थर के साथ टूटे पेड़ भी बहकर घरों और रास्तों पर इकठ्ठा हो गए।
मलबे में पत्थर के साथ टूटे पेड़ भी बहकर घरों और रास्तों पर इकठ्ठा हो गए।

थराली से जुड़े अपडेट्स

  • थराली बाजार, कोटदीप तहसील थराली परिसर मे मलबा जमा हुआ।
  • सागवाड़ा गांव मे एक लड़की बिल्डिंग के अंदर मलबे में दब गई।
  • चेपड़ों बाजार मे कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा। एक व्यक्ति लापता।
  • थराली ग्वालदम मार्ग पर पत्थर गिर जाने से मिंग्गदेरा में रास्ता बंद है।

Share This Article
Leave a comment