सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला: प्लॉट पंजीकरण के लिए NOC की अनिवार्यता खत्म, अवैध कॉलोनियों पर सख्ती”**

अखंड केसरी ब्यूरो:-आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए प्लॉट पंजीकरण के लिए अनिवार्य NOC की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है, जिससे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही, अवैध कॉलोनियां बनाने में शामिल लोगों के लिए जुर्माने और दंड को और सख्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि लोग अपनी जीवन भर की कमाई को अपने घर बनाने में निवेश करते हैं, लेकिन कुछ लोग उनका शोषण करते हुए उनकी मेहनत की कमाई लूट लेते हैं। ऐसे भ्रष्ट और शोषणकारी प्रथाओं को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार अपने वादों पर कायम रहती है और जो कहा जाता है, उसे किया भी जाता है। इस कदम से न केवल जनता को राहत मिलेगी, बल्कि राज्य में पारदर्शिता और न्याय की भावना भी मजबूत होगी।

Share This Article
Leave a comment