राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि NIA ने दिल्ली कार ब्लास्ट मामले से जुड़े सुरागों पर दक्षिण कश्मीर के 8 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के तहत NIA टीम ने शोपियां में मौलवी इरफ़ान के घर छापा मारा है जिसे व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
दिसंबर 01, नई दिल्ली:- राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि NIA ने दिल्ली कार ब्लास्ट मामले से जुड़े सुरागों पर दक्षिण कश्मीर के 8 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के तहत NIA टीम ने शोपियां में मौलवी इरफ़ान के घर छापा मारा है जिसे व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
एक और छापा जासिर बिलाल के घर कुलगाम के काजीगुंड में मारा गया। इसके अलावा पुलवामा जिले के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और संबूरा गांवों में भी NIA की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। संबूरा के आमिर राशिद के घर पर भी NIA की छापेमारी चल रही है जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार, इन छापों का मकसद ऐसे नेटवर्क को तोड़ना है जो गुप्त तरीकों और फंडिंग के जरिए आतंक गतिविधियों को समर्थन देते हैं। तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज़ और अन्य सामान बरामद किए गए जबकि कुछ लोगों से मौके पर पूछताछ भी हुई। एनआईए इस मामले की जांच जारी रखे हुए है ताकि ब्लास्ट और व्यापक टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े और लिंक सामने आ सकें।
