आतिशी पर गुरु तेघ बहादुर पर कथित टिप्पणी का विवाद बढ़ा; दिल्ली भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, आप ने आरोप किए खारिज।
जनवरी 09, नई दिल्ली:- दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी द्वारा सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेघ बहादुर जी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला गरमाया है।
दिल्ली भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर विशाल विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आतिशी के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे तथा विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की।
वहीं, आतिशी और आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और भाजपा पर वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।
