दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 370 पर पहुँचा; GRAP-2 प्रतिबंध लागू

 

कथानक:

शब्द, आकाशवाणी, दिल्ली, 9 नवंबर,

 

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता आज बेहद खराब श्रेणी में पहुँच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 370 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की उप-समिति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान- GRAP-2 प्रतिबंध पहले ही लगा दिए हैं।

 

0 से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब और 301 से 400 के बीच बहुत खराब माना जाता है। 401 से 450 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर माना जाता है।

Share This Article
Leave a comment