दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राज्य में 12 दिसंबर को शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 349 दर्ज किया गया, जो कि 13 दिसंबर की सुबह 401 तक पहुंच गया।
दिसंबर 13, नई दिल्ली:- दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राज्य में 12 दिसंबर को शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 349 दर्ज किया गया, जो कि 13 दिसंबर की सुबह 401 तक पहुंच गया।
विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की रफ्तार कम होने, वातावरण के स्थिर होने और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP के तीसरे चरण के सभी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
यह कदम GRAP के पहले और दूसरे चरण के प्रतिबंधों के अलावा है, जो पहले से लागू हैं। इसके साथ ही NCR के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित एजेंसियों को प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
