2000 करोड़ के घोटाले में फंसे मनीष सिसोदिया, ACB ने दर्ज की FIR

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ दिल्ली सरकार के स्कूलों में अत्यधिक लागत पर कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार से संबंधित मामला दर्ज किया है।

 

अप्रैल 30, नई दिल्ली:- आम आदमी पार्टी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ACB ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ सरकारी स्कूल निर्माण में कथित तौर पर भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत घोटाले का मामला दर्ज किया है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के पूर्व PWD मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ अत्यधिक लागत पर कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार के संबंध में मामला दर्ज़ किया है।

 

दोनों पर ही दिल्ली के सरकारी स्कूल निर्माण में कथित तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप हैं। ACB के आरोप में AAP के शासनकाल के दौरान 12748 कक्षाओं और भवनों के निर्माण में 2,000 करोड़ के घोटाले का जिक्र है।

 

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत सक्षम प्राधिकारी से अनुमति मिलने के बाद दर्ज किया है।

 

Share This Article
Leave a comment