पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी

हटाए जा सकते हैं 4 मंत्री; जानिए किसकी हो सकती है एंट्री

नई दिल्ली/न्यूज नेटवर्क

पंजाब की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार में बड़े फेरबदल की तैयारी है. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा कैबिनेट के चार मंत्रियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.  यह भी खबर आई है कि उनकी जगह कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. उनकी जानकारी भी जल्द ही साझा की जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब कैबिनेट में फेरबदल को मंजूरी देने के बाद ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में फेरबदल की कवायद शुरू की है.

जिन मंत्रियों को हटाने की है चर्चा, उनके नाम

  • चेतन सिंह जोड़ामाजरा
  • ब्रह्मशंकर जिंपा
  • बलकार सिंह 
  • अनमोल गगन मान 

 ये चेहरे हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

  1. बरिंदर कुमार गोयल
  2.  डॉ रवजोत
  3.  तरुणप्रीत सोंध
  4.  महेंद्र भगत 
  5.  हरदीप मुंडिया 

Share This Article
Leave a comment