देशभर में दशहरे की धूम: लाल किला के विजयादशमी कार्यक्रम शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्र​पति द्रौपदी मुर्मू ने लाल किले के माधव दास पार्क में तीर चलाकर रावण दहन किया। रावण दहन की तस्वीरें दिल्ली के अलावा, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, जम्मू-कश्मीर और भोपाल से भी देखने लिए मिलीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्र​पति द्रौपदी मुर्मू ने लाल किले के माधव दास पार्क में तीर चलाकर रावण दहन किया। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी ने यहां राम-लक्ष्मण और जानकी बने प्रतिरूपों की आरती उतारी।  श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा लाल किले के माधव दास पार्क में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया।

रावण दहन की तस्वीरें दिल्ली के अलावा, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, जम्मू-कश्मीर और भोपाल से भी देखने लिए मिलीं। इन शहरों में भी बुराई के प्रतीक रावण और उसके कुटुंब का दहन किया गया।

श्रीनगर के एस.के स्टेडियम में रावण का 30 फुट ऊंचा पुतला दहन किया गया। श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला एस. के. स्टेडियम में दशहरा समारोह में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में भाग लेने के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया।

Share This Article
Leave a comment