तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए फिजी के प्रधानमंत्री राबुका ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में आपसी व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
अगस्त 25, नई दिल्ली:- तीन दिवसीय भारतीय दौरे पर आए फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगामामाडा राबुका ने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री राबुका अपनी पत्नी सुलुएती राबुका और एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके फिजी समकक्ष सितिवेनी लिगामामाडा राबुका की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई। जिसमें आपसी और वैश्विक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई।
