गुरुग्राम में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग : बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार हमलवारों ने 24 राउंड फायर किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। सुबह करीब 5:30 बजे की यह घटना है। जिस समय एल्विश यादव के घर पर गोली चली, उस दौरान घर पर उसकी मां सुषमा यादव मौजूद थीं। सेक्टर 56 थाना पुलिस मौके पर मामले की जांच करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 राउंड फायर किए। फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया। साथ ही जानकारी एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार को दी।  मास्टर राम अवतार ने बताया कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। तीन हमलवार बाइक पर आए थे, एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले ही उतर गया था दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई।
एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हमें पुलिस की कार्रवाई पर पूरा विश्वास है।

घर पर लगे CCTV में कैद हुए बदमाश

एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई है। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस किसी गैंग के हाथ होने से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही असली वजह का पता चल सकेगा।आपको बता दें कि बिग बॉस में जाने के बाद एल्विश यादव की अलग पहचान थी। उनका विवादों से पुराना नाता है।
 

Share This Article
Leave a comment