सीनियर कांग्रेस लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार (1 मई) शाम अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्होंने शाम करीब 7:15 बजे अंतिम सांस ली। डॉ. व्यास की मौत से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।
डॉ. व्यास को करीब एक महीने पहले उदयपुर स्थित उनके आवास पर गंगौर पूजा के दौरान आग लगने से झुलस गई थीं। इसके बाद से वह लगातार चिकित्सकीय देखरेख में थीं। उनके स्वास्थ्य में सुधार न होने पर अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज शाम उनका निधन हो गया।


