अखंड केसरी ब्यूरो:-आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुंबई में (TheJSWGroup) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पंजाब में पहले से संचालित प्लांट के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। (jswsteel) के अधिकारियों ने राजपुरा में 1600 करोड़ रुपये की लागत से इस प्लांट के विस्तार की योजना की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी सरकार के कार्यभार संभालने के बाद पंजाब में व्यापार और उद्योग के लिए माहौल पहले से कहीं अधिक अनुकूल और सहूलियत भरा हो गया है। राज्य में व्याप्त सकारात्मक माहौल की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि इससे औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।
सरकार की अच्छी नीयत और मजबूत नीतियों के चलते पंजाब में निवेशकों का विश्वास बढ़ा है, और इसका परिणाम राज्य के आर्थिक विकास में साफ झलक रहा है। इस प्रस्तावित विस्तार से न केवल औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे राज्य के विकास को और गति मिलेगी। पंजाब के भविष्य के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, जो राज्य की समृद्धि और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बनेगा।


