जालंधर उपचुनाव: आज शाम 5 बजे से थमेगा चुनाव प्रचार, 8 जुलाई से शराब के ठेके बंद”

जालंधर:-  लोकसभा चुनावों के बाद पंजाब में उपचुनाव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। जालंधर वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिनके लिए सभी पार्टियों के उम्मीदवार जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। जालंधर उपचुनाव के लिए आज शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके मद्देनजर जालंधर के सभी शराब के ठेके 8 जुलाई शाम 5 बजे से बंद हो जाएंगे। इस संबंध में जालंधर के सभी ठेकों को सूचित कर दिया गया है और जो भी इन आदेशों की उल्लंघना करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी पार्टियों के उम्मीदवार अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। मतगणना के दिन तक जालंधर का माहौल बेहद संवेदनशील और राजनीतिक गतिविधियों से भरपूर रहेगा।

Share This Article
Leave a comment