दुनिया भर के नेताओं ने जताया शोक, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

Mamohan Singh Death Live Updates: शुक्रवार(27 दिसंबर) की सुबह पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

Mamohan Singh Death Live Updates: गुरुवार (26 दिसंबर) की शाम एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर पूरा देश शोक में डूब गया। रात करीब 10 बजे खबर आई की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नहीं रहे। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर उन्होंने दिल्ली के AIIMS में अंतिमि सांस ली। देर रात उनके पार्थिव को दिल्ली स्थित उनके आवास पर लाया गया। पूर्व पीएम के निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। शुक्रवार(27 दिसंबर) की सुबह पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। यहां पढें, पूर्व पीएम मनोहन सिंह के निधन से जुड़े लाइव अपडेट्स:

Live Updates: 

कई राज्यों के सीएम ने स्थगित किया कार्यक्रम

बिहार, हिमाचल, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों ने मुख्यमंत्रियों ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया   है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में 7 दिन का राष्ट्रीय घोषित किया है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार(28 दिसंबर) को दिल्ली में किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया है।

कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए गए

पूर्व पीएम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। फिलहाल पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर रखा गया है। लोग भारी संख्या में अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस सांसद, अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्री भी पूर्व प्रधानमंत्री के आखिरी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे।

अमेरिका से लेकर मालदीव तक के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुनियाभर के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। अमेरिका, मालदीव और अन्य देशों के नेताओं ने उनके योगदान को सराहा। अमेरिका के विदेश मंत्री से लेकर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति तक, सभी ने उन्हें एक महान नेता के रूप में याद किया। डॉ. सिंह का शांत और प्रभावशाली नेतृत्व वैश्विक स्तर पर सराहा गया। उनकी सोच और कार्यों ने न केवल भारत बल्कि दुनिया के कई हिस्सों को प्रभावित किया।

अमेरिकी विदेश मंत्री का भावुक संदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “डॉ. सिंह भारत-अमेरिका साझेदारी के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे। उनकी दूरदर्शिता ने दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।” उन्होंने परमाणु समझौते और आर्थिक सुधारों को उनकी बड़ी उपलब्धियां बताया। ब्लिंकन ने डॉ. सिंह के योगदान को भारत और अमेरिका के संबंधों का मजबूत आधार करार दिया।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने किया याद

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला शाहिद ने डॉ. मनमोहन सिंह को याद किया। उन्होंने कहा, “डॉ. सिंह ने 2011 में मालदीव की संसद को संबोधित किया। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला अवसर था। उनकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान ने मुझे हमेशा प्रेरित किया।” उन्होंने डॉ. सिंह को मालदीव का सच्चा मित्र बताया। शाहिद ने उनके शांत और प्रभावी नेतृत्व की सराहना की।

गौतम अडानी ने जताया शोक

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने भी डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का 1991 का आर्थिक सुधार भारत के इतिहास में मील का पत्थर था। उनका शांत और प्रभावी नेतृत्व अद्वितीय था।” अडानी ने कहा कि डॉ. सिंह का जीवन नेतृत्व, सेवा और विनम्रता का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने उन्हें ‘एक दुर्लभ नेता’ करार दिया।

अमेरिकी राजनयिक अतुल केशप ने भी किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अमेरिकी राजनयिक अतुल केशप ने भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “डॉ. सिंह ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूती दी। उनके नेतृत्व ने दोनों देशों को रणनीतिक और तकनीकी क्षेत्रों में करीब      लाया।” इसके अलावा, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित और अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉ. सिंह की पहचान

डॉ. मनमोहन सिंह को वैश्विक स्तर पर एक विचारशील और प्रभावी नेता के रूप में जाना जाता था। उनके कार्यकाल में भारत ने दुनिया के कई देशों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए। वे अपनी सादगी और बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध थे। उनके योगदान को न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया ने सराहा। डॉ. मनमोहन सिंह का शांत और सशक्त नेतृत्व इतिहास में दर्ज रहेगा। उनकी नीतियां और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। दुनिया के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान को अमर कर दिया है। उनका जीवन और विचार हमें आगे बढ़ने की राह दिखाते रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment