Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में बुधवार को 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के तमाम सितारे पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना मतदान दे रहे हैं। यहां जानिए किस-किस सेलेब ने वोटिंग की।
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के 35 जिलों की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर 2024 को मतदान हो रहा है। लोग बड़ी संख्या में सुबह 7 बजे से मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। मुंबई में वोटिंग के दौरान कई बड़े सेलिब्रिटीज़ भी वोट देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अक्षय कुमार, रितश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा, जॉन अब्राहम जैसे कई सेलेब्स ने बुधवार को पोलिंग बूथ पहुंचकर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया।

अभिनेता-डायरेक्टर फरहान अख्तर अपनी बहन जोया अख्तर और मां हनी ईरानी के सामथ मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। फरहान ने मीडिया से बातचीत में कहा- “मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि फिल्मों की स्क्रीन की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। हमे बहुत कम स्क्रीन दी गई हैं। एक उद्योग के रूप में मेरी अपील होगी कि हम सरकार के सहयोग से और अधिक स्क्रीन बढ़ाने की दिशा में काम करें।”

अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार सुबह स्टाइलिश अंदाज में अपना मतदान देने पहुंचे।

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बुधवार सुबह मुंबई के एक पोलिंग बूथ पहुंचकर वोटिंग की। एक्टर वाइट कलर की शर्ट और डेनिम जींस लुक में काफी कूल लुक में नजर आए।

एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान अपनी पत्नी सलमा खान के साथ वोट डालने पहुंचे। दोनों को भारी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र आते देखा गया।

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने भी मंबुई में मतदान दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- देश के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए हम सभी को अपना मतदान जरूर देना चाहिए। चाहे सत्ता में कोई भी आए, उन्हें जनता के हित में कार्य करना चाहिए।

एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया


