मौसम विभाग ने पंजाब,अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रों में भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
Delhi, May 5:- मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में कल और अगले दो-तीन दिनों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। विभाग ने कहा कि केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कल धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। कल छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।


