नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी बोले-अब वे मेरे बॉस हैं

नई दिल्ली नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।  मोदी ने कहा ‘भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।’ इससे पहले नबीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नबीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

नबीन पीएम मोदी से मिले, मंदिर-गुरुद्वारा गए

भाजपा मुख्यालय में नितिन ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
भाजपा मुख्यालय में नितिन ने पीएम मोदी से मुलाकात की।
चुनाव प्रभारी ने नितिन को भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक निर्वाचन पत्र दिया।
चुनाव प्रभारी ने नितिन को भाजपा अध्यक्ष का आधिकारिक निर्वाचन पत्र दिया।
पीएम मोदी ने माला पहनाकर नितिन नबीन का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने माला पहनाकर नितिन नबीन का स्वागत किया।
मंगलवार सुबह नितिन नबीन अपने घर से सिक्योरिटी के साथ निकले।
मंगलवार सुबह नितिन नबीन अपने घर से सिक्योरिटी के साथ निकले।
मजिंदर सिंह सिरसा और बाकी नेताओं के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब गए।
मजिंदर सिंह सिरसा और बाकी नेताओं के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब गए।
नितिन भगवान वाल्मीकि मंदिर गए, जहां दर्शन के बाद उन्हें सम्मानित किया गया।
नितिन भगवान वाल्मीकि मंदिर गए, जहां दर्शन के बाद उन्हें सम्मानित किया गया।
नितिन झंडेवालान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। पुजारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाई।
नितिन झंडेवालान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। पुजारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाई।
कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर दर्शन करने गए नितिन नबीन।
कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर दर्शन करने गए नितिन नबीन।
Share This Article
Leave a comment