प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर उन्हें नमन किया है। पीएम ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन साहस, करुणा और बलिदान का प्रतीक है।
Story Line :
SHABD,Delhi, December 27,
दिसंबर 27, नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर उन्हें नमन किया है। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
एक्स
पर पोस्ट कर कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र प्रकाश उत्सव पर, हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
वे साहस, करुणा और बलिदान की मूर्ति हैं। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें सच्चाई, न्याय, धर्म के लिए खड़े होने और मानवीय गरिमा की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का विज़न पीढ़ियों को सेवा और निस्वार्थ कर्तव्य के लिए मार्गदर्शन देता है।
पीएम ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि इस साल की शुरुआत में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की मेरी यात्रा की ये तस्वीरें हैं, जहां मुझे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोरा साहिब के दर्शन भी हुए थे
