अखंड केसरी ब्यूरो :-पंजाब में हाल ही में कैबिनेट और आईएएस/पीसीएस अधिकारियों के फेरबदल के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 143 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है, जिसमें 7 आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इन तबादलों को प्रशासनिक सुधार और कानून व्यवस्था में सुधार के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना और राज्य में कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। पंजाब सरकार ने इन तबादलों को पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष बताते हुए कहा है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था में तेजी लाने और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि नए स्थान पर जाने वाले अधिकारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता से राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


