राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज संगम में लगाएंगी डुबकी

दिल्ली 10 Feb:-  प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी आज महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगी। वह यहां आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी और इस दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति सुबह संगम नोज पर पहुंचकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगाकर सनातन आस्था को और मजबूत करेंगी। इससे पहले भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था। संगम स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मु अक्षयवट के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का दौरा भी करेंगी जहां श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी डिजिटल माध्यमों से दी जा रही है। राष्ट्रपति शाम 5 बजकर 45 मिनट पर प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 

Share This Article
Leave a comment