अखंड केसरी ब्यूरो :-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार (31 अक्टूबर) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गुजरात के कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाई। प्रधानमंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाकर पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। पीएम को अपने बीच पाकर जवानों का जोश देखते ही बन रहा था। जवानों को सम्बोधित करते हुए पीएम ने शुभकामनाओं के साथ साथ देशवासियों की तरफ से कृतज्ञता का सन्देश भी दिया और फिर राष्ट्रीय राजधानी लौटे।
पूरे देश में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हर साल की तरह, दीपावली का यह पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।


