पंजाब: NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 जगहों पर की छापेमारी

पंजाब में NIA ने अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में करीब 10 जगहों पर छापेमारी कर डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

 

 

जनवरी 23, नई दिल्ली: पंजाब में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर के तीन सीमावर्ती जिलों में करीब 10 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर के शेर शाह रोड स्थित खंडवाला में ठाकुर द्वार सनातन मंदिर के बाहर मार्च 2025 में ग्रेनेड हमला हुआ था। NIA की जांच में पता चला कि यह हमला विदेशी एजेंट्स के इशारे पर किया गया था, जिन्होंने क्षेत्र में आतंक फैलाने के लिए विस्फोटक और हथियारों की साजिश रची थी।

पुलिस से मामले की जिम्मेदारी लेने के बाद एनआईए ने खुलासा किया कि ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी विशाल और गुरसिदक थे। विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गुरसिदक की मौत हो चुकी है। NIA की कार्रवाई से अब मामले की गंभीरता और साजिश की गहराई सामने आई है।

Share This Article
Leave a comment