राहुल गांधी का दौरा विवादों में : राहुल गांधी ने सारे रूल्स ब्रेक कर अंबेडकर हॉस्टल में छात्रों से किया संवाद

दरभंगा: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दरभंगा दौरा विवादों में फंस गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के बाद भी राहुल गांधी ने दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास में छात्रों के साथ संवाद किया। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की सरकार सिर्फ 5 से 10 प्रतिशत लोगों के लिए काम कर रही है। 90 प्रतिशत लोगों से उनका कोई लेना देना नहीं है। लहेरियासराय थाना के सर्किल इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया की पूरे इलाके में धारा 144 लागू थी, इसके बाद भी राहुल गांधी ने अंबेडकर हॉस्टल में प्रवेश कर गए।दरभंगा एयरपोर्ट पर ही जब स्थानीय प्रशासन ने राहुल गांधी को रोकने की कोशिश की तब वह कांग्रेस नेताओं की सहयोग से गाड़ी में बैठकर अंबेडकर छात्रावास के पास पहुंच गए।छात्रावास के नजदीक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखकर राहुल गांधी कार से उतरे और पैदल ही अंबेडकर छात्रावास में चले गए। यहां उन्होंने कुछ मिनटों के लिए छात्रों से संवाद किया।

Share This Article
Leave a comment