अखंड केसरी ब्यूरो :- बठिंडा में विजिलेंस ब्यूरो की हिरासत में चल रही बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, अमनदीप को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके चलते उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अमनदीप कौर के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है और वह तीन दिन की पुलिस रिमांड पर थी। रिमांड के दौरान पूछताछ जारी थी कि तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। अब अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मामले को लेकर विजिलेंस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की जांच जारी है।


