उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 3-5 दिनों तक शीतलहर के साथ घने कोहरे छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर अवदाब स्थित रहने की आशंका जताई है, जिसके कारण इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
जनवरी 08, नई दिल्ली:- उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 3-5 दिनों तक शीतलहर के साथ घने कोहरे छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर अवदाब स्थित रहने की आशंका जताई है, जिसके कारण इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
वहीं, उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व भारत में अगले 5-7 दिनों के दौरान घने कोहरे की स्थिति बने रहने की अनुमान जताया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात होने की संभावना है, जबकि छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बढ़ती सर्दी को देखते हुए कई राज्यों के विद्दालय आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए दस जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही आईएमडी ने ठंड और कोहरे के इस दौर में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
