SIR की घोषणा के बाद से कई राज्यों में विरोध

 चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण शुरू करने की घोषणा की है। DMK ने इसके विरोध में बैठक बुलाई, जबकि बीजेपी ने विपक्ष पर फर्जी मतदाताओं को बचाने का आरोप लगाया।

 

अक्टूबर 28, नई दिल्ली:- चुनाव आयोग ने बिहार के बाद अब 12 और राज्यों में SIR यानी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण कराने की घोषणा कर दी है । जिसके बाद से कई राज्यों में इसका विरोध शुरू हो गया है।

तमिलनाडु की सत्ता में काबिज DMK ने SIR पर चर्चा के लिए 2 नवंबर को ऑल पार्टी मीटिंग भी बुलाई है। और कहा है कि SIR के विरोध में विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना चाहिए।

वहीं इसी पर बीजेपी के महासचिव तरुण चुघ ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल भारतीय नागरिकों को मतदान का अधिकार देता है, फिर भी डीएमके, कांग्रेस, टीएमसी और समाजवादी पार्टी सहित कुछ राजनीतिक गुट घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं को बचाने के लिए रैलियां कर रहे हैं।

वहीं DMK की ऑल पार्टी मीटिंग को लेकर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी विपक्ष को आड़े हाथ लिया है

Share This Article
Leave a comment