सोनिया गांधी का ब्लड प्रेशर बढ़ा : शिमला के IGMC अस्पताल से इलाज के बाद छुट्‌टी

शिमला। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का शनिवार को अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इलाज के लिए उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। IGMC के सीनियर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल राव ने कहा, “सोनिया गांधी रूटीन जांच के लिए आई थीं। स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम ने उनके जरूरी टेस्ट किए। जांच के बाद वह अस्पताल से लौट गईं।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रिंसिपल मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा, सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रूटीन जांच के लिए अस्पताल में लाया गया। उनकी हालत स्थिर है। सोनिया गांधी 2 जून को ही शिमला आई थीं। वह यहां छराबड़ा में फार्म हाउस पर ठहरी हुई हैं। जबकि, उनकी बेटी प्रियंका गांधी उनसे 2 हफ्ते पहले ही यहां आ गई थीं।

गर्मियों में छुट्‌टी मनाने आता है गांधी परिवार

प्रियंका गांधी का शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में एक फार्महाउस है। यह घर पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। मकान के चारों तरफ हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं। सामने हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ नजर आते हैं। सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी अक्सर गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए यहां आते हैं।

Share This Article
Leave a comment