स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की AI रैंकिंग में 3 नंबर पर भारत

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने वैश्विक AI प्रतिस्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया है। मजबूत टैलेंट, नीतिगत समर्थन और तेजी से बढ़ता इकोसिस्टम भारत की प्रमुख ताकत बने हैं।

 

दिसंबर 15, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के क्षेत्र में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के डेटा के आधार पर जारी ताजा रिपोर्ट में भारत को AI प्रतिस्पर्धा की वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान मिला है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भारत ने कई विकसित देशों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष तीन में जगह बनाई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की विशाल टैलेंट पूल, तेजी से बढ़ता डेवलपर इकोसिस्टम और AI को लेकर नीतिगत स्तर पर बढ़ती सक्रियता देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों और निजी क्षेत्र में AI आधारित नवाचार लगातार तेज हो रहे हैं।

यह आकलन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल AI वाइब्रेंसी टूल 2025 पर आधारित है, जिसमें रिसर्च, निवेश, टैलेंट, नीतियों और सार्वजनिक भागीदारी से जुड़े संकेतकों को शामिल किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में AI भारत की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और वैश्विक तकनीकी पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और भारत डिजिटल युग में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरेगा।

 

 

Share This Article
Leave a comment