जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के तीन दिवसीय भारत दौरे का आज अंतिम दिन है। आज वे राजघाट जाएंगे, दिल्ली मेट्रो का दौरा करेंगे और शाम को स्वदेश लौटेंगे।
जनवरी 17, नई दिल्ली: – जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के तीन दिवसीय भारत दौरे का आज आखिरी दिन है। भारत-जापान के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए अहम इस दौरे के तहत आज तोशिमित्सु मोतेगी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
जापान के विदेश मंत्री आज राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली मेट्रो का दौरा करेंगे और शाम को दिल्ली से स्वदेश के लिए रवाना होंगे।
