युद्ध नशियान विरुद्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई — जालंधर के अली मोहल्ला में कुख्यात नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को किया गया ध्वस्त, पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई

जालंधर (अंकित भास्कर):- पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान ‘युद्ध नशियान विरुद्ध’ के अंतर्गत आज जालंधर में एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जालंधर नगर निगम ने पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के सहयोग से अली मोहल्ला क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर की अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई अमरजीत सिंह पुत्र बनारसी दास, निवासी मकान नंबर WD-204, अली मोहल्ला, थाना डिवीजन नंबर 4, जालंधर के खिलाफ की गई। अमरजीत सिंह पर अब तक कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 10 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संदेश है कि पंजाब पुलिस और प्रशासन नशे के धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शने वाले नहीं हैं। आने वाले दिनों में ऐसे अवैध ढांचों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के व्यापार या अवैध गतिविधियों की किसी भी जानकारी को सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर साझा करें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Share This Article
Leave a comment