लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में साठ प्रतिशत से अधिक मतदान 

अखंड केसरी ब्यूरो (प्रसार भारती):- लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कल साठ प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। इस चरण में छहराज्‍यों की 49 लोकसभा निर्वाचनक्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। इनमें उत्‍तर प्रदेश की 14, महाराष्‍ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, ओडिसा और बिहार की 5-5, झारखंड की 3 तथा जम्‍मू और कश्‍मीर और लद्दाख की 1-1 सीट शामिल हैं। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने मतदान में उत्‍साहपूर्वक भागीदारी की। इस चरण में कुल छहसौ 95 उम्‍मीदवार मैदान में थे। जम्‍मूकश्‍मीर में सर्वाधिक 56 दशमलव साततीन प्रतिशत मतदान बारामुलामें हुआ। बिहार में 54 दशमलव आठपांच प्रतिशत और झारखंड में 63 दशमलव शून्‍यसात प्रतिशत मतदानहुआ। लद्दाख में 69 दशमलव छहदो प्रतिशत, महाराष्‍ट्र में 54 दशमलव दोनौ प्रतिशत, ओडिसा में 67 दशमलव पांचनौ प्रतिशत, उत्‍तर प्रदेश में 57 दशमलव सातनौ प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 74 दशमलवछहपांच प्रतिशत मतदान हुआ। पांचवें चरण का मतदान संपन्‍न होने के साथ ही अब तक 25 राज्‍यों में चार सौ28 लोकसभा सीट के लिए मतदान पूरा हो गया है। अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्रप्रदेश और ओडिशा की63 विधानसभा सीट के लिए भी मतदान संपन्‍न हो गया है।

Share This Article
Leave a comment