संजीव अरोड़ा इससे पहले उद्योग, निवेश प्रोत्साहन, NRI मामलों का विभाग देख रहे थे। अब चारों अहम विभाग अरोड़ा देखेंगे। बता दें कि पिछले लंबे समय से बिजली के कटों को लेकर बेशक सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही थी लेकिन अभी भी बिजली की समस्या का समाधान पूरे तरीके से नहीं हुआ है।
जारी आदेश की कॉपी

2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना वेस्ट से गुरप्रीत सिंह गोगी विधायक बने थे, लेकिन जनवरी 2025 में उनकी खुद की पिस्तौल से गोली चलने से घर पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट को भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने जून में उपचुनाव करवाए।
इस उपचुनाव में AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया। इसके प्रचार में CM भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल ने लोगों से वादा किया था कि अगर अरोड़ा विधायक बने तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने अरोड़ा को वोट दिए। अरोड़ा ने 10 हजार 637 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 43.34% अधिक वोट मिले।
