घटना की सूचना मिलते ही ऑल इंडिया सिख सत्कार कमेटी और अन्य सिख संगठनों ने थाना रंजीत एवेन्यू के बाहर विरोध दर्ज कराया और इसे गुरु मर्यादा की सीधी बेअदबी करार दिया। संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्रवाई की रखी मांग
सिख नेता निहंग सिंह, बाबा पारस सिंह और मनदीप सिंह ने मीडिया के माध्यम से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ सिखों की आस्था का नहीं बल्कि पूरे समाज की मर्यादा से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुटका साहिब और पोथियों के अंग किसी ने जानबूझ कर घरेलू कूड़े में फेंके हैं, जो पूरी तरह से धार्मिक भावनाओं का अपमान है।
मामले की जांच जारी है
इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए थाना रंजीत एवेन्यू के प्रभारी एसएचओ रोबिन हंस ने कहा कि उन्हें गुटका साहिब के अंग मिलने की सूचना मिली है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
