इंडियन नेवी मुंबई ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को 3-2 से हराया
जालंधर, 25 अक्टूबर ( अंकित भास्कर):- इंडियन नेवी मुंबई ने 42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर विजयी शुरुआत की। ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में आयोजित इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन लीग राउंड के दो मैच खेले गए।
पहला मैच पूल ए में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला और इंडियन नेवी के बीच खेला गया। खेल के 10वें मिनट में कपूरथला के जोगिम्बर रावत ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। खेल के 15वें मिनट में इंडियन नेवी के लिए नितीश ने गोल किया। इसके बाद कपूरथला के चरणजीत सिंह ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद 34वें मिनट में नेवी के सुशील धनवार ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। खेल के 41वें मिनट में नेवी के सुंदर पाधा ने गोल कर मैच 3-2 कर दिया।
दूसरा मैच पूल सी में सीएजी दिल्ली और बीएसएफ जालंधर के बीच खेला गया। कमलजीत सिंह ने खेल के तीसरे मिनट में और हतिंदर सिंह ने 36वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद खेल के 58वें मिनट में मंजीत ने और 60वें मिनट में रोशन कुमार ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इस मैच में बराबरी पर रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।
आज के मैच के मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह ने टीमों का परिचय कराया। इस मौके पर लखविंदर पाल सिंह खैरा, इकबाल सिंह संधू, सुरिंदर सिंह भापा, गुरविंदर सिंह गुल्लू, राम प्रताप, प्रोफेसर किरपाल सिंह मथारू, एलआर नैय्यर, ओलंपियन सुरजीत सिंह के बड़े भाई बलजीत सिंह, हरिंदर संघा, गुरिंदर संघा, रणबीर टुट, नरिंदर पाल सिंह जज, नत्था सिंह गाखल, ओलंपियन मुखबैन सिंह, बलजीत सिंह चंदी, गौरव महाजन, कुलविंदर सिंह थियारा विशेष रूप से उपस्थित थे।
25 अक्टूबर के मैच
भारतीय वायु सेना बनाम पंजाब पुलिस – शाम 4-30 बजे
भारतीय रेलवे बनाम सीआरपीएफ – शाम 5-45 बजे
