उद्योगपतियों व कारोबारियों के लिए बड़ी खबर: एनवायरमेंटल क्लीयरेंस के लिए नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

 चंडीगढ़ पंजाब के उद्योगपतियों व कारोबारियों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों के लिए बड़ी राहत दी है। पंजाब में उद्यमियों को अब पर्यावरण क्लीयरेंस लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार की ओर से अधिकृत इंजीनियरों की स्वीकृति के बाद कारोबारी अपना उद्योग शुरू कर सकेंगे। पंजाब सरकार ने इसके लिए सर्टिफाइड प्रोफेशनल्स अधिकृत किए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पॉलिसी फॉर इंपेनलमेंट ऑफ सर्टिफाइड प्रोफेशनल्स की शुरुआत की है। इनमें एनवायरमेंटल इंजीनियरों को भी शामिल किया गया है। एनवायरमेंटल क्लीयरेंस देने वाले सर्टिफाइड प्रोफेशनल्स विभिन्न जिलों में तैनात किए जाएंगे। ऐसे में अब उद्योगपतियों को पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड कार्यालय के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। क्योंकि जिलों में तैनात किए जाने वाले सभी प्रोफेशनल्स पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से संबंद्ध रहेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में उद्यमियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने देंगे और न ही पंजाब से उद्योगों का पलायन होने देंगे। उन्होंने कहा कि उद्यमी, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए और क्या हो सकते हैं इसके लिए वह सरकार को बता सकते हैं। उनके बहुमूल्य सुझावों पर सरकार गौर करेगी। इससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इंजीनियरों से भी मुलाकात की।

Share This Article
Leave a comment