मोहाली के फेज-2 में जिम मालिक पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग :CCTV में बाइक पर भागते दिखे हमलावर

मोहाली। पंजाब में मोहाली के फेज-2 में गुरुवार सुबह करीब 4:50 बजे जिम मालिक विक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। इसमें विक्की को 4 गोलियां लगी। चारों गोलियां टांगों पर लगी हैं। जिम ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिवार ने रंजिश में हमले का आरोप लगाया है।

जिम मालिक विक्की को PGI ले जाते हुए परिजन। - Dainik Bhaskar

एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है। विक्की जिम के बाहर अपनी बलेनो कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में गोलियां लगी हैं।

सीसीटीवी में हमलावर बाइक में जाते दिख रहे हैं।
सीसीटीवी में हमलावर बाइक में जाते दिख रहे हैं।

चौकीदार ने पुलिस को दी सूचना

मौके पर मौजूद मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना फेज-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग किसने की।

गोलियां लगने से सड़क पर पड़ा जिम मालिक।
गोलियां लगने से सड़क पर पड़ा जिम मालिक।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- घायल की टांगों से खून बह रहा था

प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि घटना 4.50 से 5 बजे के बीच की है। हम अपना काम कर रहे थे, तभी आवाजें आईं। लगा कि पटाखे चले हैं, तभी इतने में एक लड़का निकल कर गया। उसने बताया कि गोली चली है। जब आए तो देखा कि घायल यहां लेटा हुआ था। उसकी टांगों से खून बह रहा था। जिम में जो लड़के आए थे, उसे अस्पताल ले गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर इकट्‌ठे हुए लोग।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर इकट्‌ठे हुए लोग।

पुलिस ने जिम मालिक की गाड़ी कब्जे में ली

मौके पर पहुंचे SI जसवंत सिंह ने कहा कि जो बंदा इंजर्ड है, वे हॉस्पिटल में है। सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अभी पता कर रहे हैं कि कितने लोग थे और कहां से आए। बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है।

7 साल से जिम चला रहा विक्की

जानकारी के मुताबिक विक्की 7 साल से मोहाली के फेज-2 में जिम चला रहा है। परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। एक बेटा 4 साल तो दूसरा एक साल का है।

इसी कार में जिम मालिक विक्की लेटा हुआ था। मौके पर खून बिखरा हुआ था।
इसी कार में जिम मालिक विक्की लेटा हुआ था। मौके पर खून बिखरा हुआ था।
अस्पताल में जुटे लोग। जिम मालिक की हालत गंभीर है।
अस्पताल में जुटे लोग। जिम मालिक की हालत गंभीर है।
इसी जगह पर जिम मालिक के ऊपर फायरिंग की गई।
इसी जगह पर जिम मालिक के ऊपर फायरिंग की गई।

Share This Article
Leave a comment