पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 21 से 28 मार्च तक, पंजाब कैबिनेट ने तारीखों पर लगाई मुहर

कैबिनेट की बैठक के बाद वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें एजुकेशन में सुधार तकनीकी शिक्षा के लिए 40 हुनर शिक्षा स्कूलों की स्थापना की जाएगी।

चंडीगढ़।  पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 21 से 28 मार्च तक होगा। पंजाब कैबिनेट ने तारीखों पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट की बैठक के बाद वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें एजुकेशन में सुधार तकनीकी शिक्षा के लिए 40 हुनर शिक्षा स्कूलों की स्थापना की जाएगी। 21 से 28 मार्च तक पंजाब का बजट सत्र बुलाया गया। 26 मार्च को विधानसभा में पंजाब सरकार अपना बजट पेश करेगी।
Share This Article
Leave a comment