चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरन भुल्लर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उन पर रिश्वत लेने के आरोप लगे है। सूत्रों के मुताबिक, मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी की तरफ से उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। CBI की टीम ने उन्हें मोहाली से गिरफ्तार किया गया है।
हरचरन सिंह भुल्लर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे 2007 बैच के अफसर हैं और पंजाब पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इस समय वे डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर कार्यरत हैं।
हरचरन सिंह भुल्लर अपने सख्त एक्शन और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ड्रग माफिया, संगठित अपराध और सामाजिक सुरक्षा जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की है, जिसके लिए उन्हें पुलिस विभाग में एक कड़े और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है।
