मुख्यमंत्री मान ने केंद्र सरकार को घेरा : मान बोले- पाकिस्तान से मैच हो सकता है, तो करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब क्यों नहीं जाने दिया जा रहा?

चंडीगढ़।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार दोपहर में चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम मीडिया के सामने बाढ़ प्रभावितों के लिए बड़ा एलान कर सकते हैं। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को घेरा है। रविवार को एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए मुकाबले को लेकर बवाल थम नहीं रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से इस मैच को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ दुश्मनी निकाल रही है। क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से करतारपुर और ननकाना जाने के लिए श्रद्धालुओं को इजाजत नहीं दे रही है। करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब दोनों की धार्मिक स्थल पंजाबियों की आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट या कारोबार का साधन नहीं। सियासत और क्रिकेट इंतजार कर सकते हैं पर भक्ति नहीं। मैच से आने वाला पैसा आतंक और नशे की फंडिंग में जाएगा। मुख्यमंत्री मान का आरोप लगाया कि अफगानिस्तान को पैसे भेजे पर पंजाब की अनदेखी की गई है।

मान ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू से भी जवाब मांगा और कहा कि क्या वो प्रधानमंत्री से इस पर सवाल पूछेंगे। प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि तुरंत हस्तक्षेप कर श्रद्धालुओं को पवित्र स्थलों पर दर्शन की अनुमति दें।

बाढ़ से अब तक 56 की मौत

पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 56 लोगों की मौत हुई है। सरकार 50 प्रभावित परिवारों को अब तक 2 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी कर चुकी है। बाकी 6 परिवारों को भी जल्दी ही मुआवजा दिया जाएगा। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि बाढ़ से 1.98 लाख हेक्टेयर फसल खराब हो चुकी है। पानी नीचे जाने पर नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। लोगों के घरों का भी नुकसान हुआ है जिस कारण अभी भी 82 राहत शिविर चल रहे हैं। इनमें 3699 लोग रह रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित एरिया से अब तक 23,340 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और चार लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ से 2472 गांव और 3.89 लाख लोग प्रभावित हैं। गिरदावरी का काम शुरू हो गया है और यह जल्दी से जल्दी पूरा हो जाएगा। लोगों को उनके नुकसान के लिए पूरा मुआवजा दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment