अगर फेसबुक और गूगल द्वारा वीडियो ब्लॉक नहीं किए गए, तो उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को पोस्ट हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। इधर, पंजाब CM की फेक वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी केस दर्ज होने के बाद बौखला गया है। मोहाली में स्टेट साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज होने के बाद उसने 5 और पोस्टें डालीं, जिनमें फोटो और वीडियो शामिल हैं। इससे पहले वह 2 वीडियो पोस्ट कर चुका था।

आरोपी ने सरकार और पुलिस को चुनौती भी दी है कि वह मीडिया में आमने-सामने बात कर ले। उसने लिखा- ये तो अभी ट्रेलर है। अगर कोई साबित कर दे कि ये वीडियो एआई से बनाई गई हैं, तो उसे एक मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा।
इस जगमन समरा की आईडी पर पोस्टें डाली गई हैं।पंजाब पुलिस ने भी भेजा नोटिस
आरोपी की पहचान जगमन समरा के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम को नोटिस भेजा है और उन्हें तुरंत पोस्ट हटाने के लिए कहा है। पुलिस की तरफ से इस संबंध में FIR की कॉपी भी भेजी गई है। अगर इसके बाद भी वीडियो अपलोड हुए तो अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा।
स्टेट साइबर सेल ने ट्रैक किया
जानकारी के मुताबिक जैसे ही जगमन समरा के अकाउंट से सीएम की छवि को प्रभावित करने वाली वीडियो आने लगीं, तो सबसे पहले उसे स्टेट साइबर सेल ने ट्रैक किया। इसके बाद मामला तुरंत सीनियर ऑफिसर के ध्यान में लाया गया। बुधवार दोपहर 1 बजे एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन इसके बाद उसने पांच और वीडियो शेयर कर दिए। जिनमें सब कुछ सीएम के खिलाफ थे।
केस दर्ज होने के बाद इंस्टाग्राम पर हुआ एक्टिव
पुलिस सूत्रों के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद उसने कुछ पोस्टों के कंटेंट को हाइड कर दिया। इसके बाद वह तुरंत इंस्टाग्राम पर चला गया था, वहां से भी उसने कुछ जानकारी साझा की। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई और आगे की कार्रवाई की गई।

पहले भी ऐसा प्रयास कर चुका आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी काफी शातिर है। वह पहले भी इस तरह की पोस्ट शेयर करता रहा है, पुलिस ने उसके अकाउंट से इस तरह की पोस्टें हटवाई थीं। कई दिनों तक इस अकाउंट से ऐसा कुछ नहीं आया था। अब अचानक यह प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी शिकायत दी
पुलिस की तरफ से उन अकाउंट्स की भी निगरानी की जा रही है, जो इस कंटेंट को आगे बढ़ा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कई थानों में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शिकायत भी दी है। उनका कहना है कि सीएम की छवि को बिगाड़ा जा रहा है, इसलिए उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

आरोपी ने सोशल मीडिया पर 7 पोस्टें डालीं…
- पहली पोस्ट में लिखा- ये ट्रेलर है: सोमवार (20 अक्टूबर) रात 2 बजे पहली पोस्ट डाली गई। इसमें लिखा- यह तो ट्रेलर है। एआई साबित करने वाले को एक मिलियन डॉलर इनाम मिलेगा। टोटल सात वीडियो हैं।
- सीएम साहब उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करने गए थे: इसके बाद दूसरी पोस्ट मंगलवार (21 अक्टूबर) सुबह 7 बजे डाली। लिखा आपको यह भी बता दूं कि यह नया है। इसमें जो महिलाएं नजर आ रही हैं, वे रूसी हैं। यह होटल सन एंड सैंड बॉम्बे बीच पर स्थित है। सीएम साहब वहां कारोबारियों और उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करने गए थे।
- वीडियो इलेक्शन तक डालते रहूंगा: केस दर्ज होने के बाद जगमन समरा ने पहली पोस्ट मंगलवार रात 10:35 पर डाली थी, जिसमें अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा कि वह इस तरह की वीडियो इलेक्शन तक डालते रहेंगे। इसके बाद मंगलवार रात 2:40 पर एक और पोस्ट डाली, जिसमें लिखा कि ऐसे पोस्ट आगे भी आएंगी।
- अब इंतजार करो पूरी फिल्म का: इसके बाद बुधवार सुबह 6:42 पर एक और पोस्ट अपलोड की गई, जिसमें उसने पुलिस के एक्शन पर सवाल उठाए। लास्ट में लिखा- कोई न बेटा मसाला व राह बहुत है, अब इंतजार करो पूरी फिल्म का।
- मीडिया चैनल पर आमने-सामने बात करते हैं: दोपहर 12:52 पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें लिखा गया था ग्रोक करो भेड़ो। 1:52 पर फिर से पोस्ट शेयर की। इसके बाद 3:52 पर एक और पोस्ट आई, जिसमें किसी मीडिया चैनल पर आमने-सामने बात करने की बात कही। लिखा- चाहे कनाडा हो या यूएसए और वहां कंप्यूटर एक्सपर्ट भी बिठा दो। इसके बाद उसने अश्लील शब्द भी लिखे।
