ਬਾਲ ਦਿਵਸ ਦੀਆਂ ਸਾਰੇ ਬੱਚਿਆਂ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ….
ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਕਲਾ ਨੂੰ ਨਿਖਾਰਨ ਤੇ ਮੁਕਾਮ ਦੇਣ ਲਈ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਹਰ ਸੰਭਵ ਯਤਨ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ…ਸੱਚੇ ਮਨ ਨਾਲ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਜਾਰੀ ਨੇ…ਯਕੀਨਨ ਨਤੀਜੇ ਵੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆ ਰਹੇ ਨੇ… pic.twitter.com/gzHgcR0iD2
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 14, 2023
चंडीगढ़/अखंड केसरी ब्यूरो
देशभर में मंगलवार को बाल दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर बच्चों को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बाल दिवस पर बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सभी बच्चों और उनके माता-पिता को बाल दिवस की शुभकामनाएं। हमारी सरकार बच्चों के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ बच्चों की कला को निखारने और बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रयास सच्चे मन से जारी है, निश्चित ही परिणाम भी बेहतरीन आ रहे हैं। आपको बता दें कि हर साल 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनको बच्चों को बेहद प्यार था, जिसकी वजह से उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही बाल दिवस का मकसद है। देश के बच्चों के बेहतर भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए जागरूकता को और आगे बढ़ाना। पंडित जवाहर लाल नेहरू के अनुसार बच्चे देश का भविष्य है। उनकी बेहतर तरीके से देखभाल करना जरूरी है।
कब हुई थी बाल दिवस मनाने की घोषणा


