सीएम मान 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि पीएम ने उनकी सेहत को लेकर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से पूछा था। इसके बाद कटारिया ने सीएम से अस्पताल पहुंचकर सीएम से मुलाकात की थी।
दौरे के बाद तबीयत बिगड़ी
सीएम भगवंत मान पहले लगातार पंजाब के बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा कर रहे थे। लेकिन जब वह फिरोजपुर पहुंचे थे । इस दौरान उन्होंने कई इलाकों का दौरा किया था। वह नाव में बैठकर उन गांवों तक भी पहुंचे थे। जहां से चंडीगढ़ पहुंचते ही उनकी तीन सितंबर को तबीयत बिगड़ी।
इसके बाद चंडीगढ़ स्थित सीएम रिहायश पर ही उनका इलाज चला। लेकिन 5 सितंबर की रात को उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। जिसके बाद 7 दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बाढ़ में नाव बनाने वाले से बातचीत की
सीएम भगवंत मान तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती जरूर थे। लेकिन वह थोड़ा ठीक होने के बाद से नियमित अपना ऑफिस काम काम कर रहे थे। अधिकारियों से मीटिंग कर बाढ़ प्रभावित इलाकों की सारी जानकारी जुटा रहे थे। 8 सितंबर को वह ऑन लाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए। इसके बाद कैबिनेट मीटिंग के फैसले एक वीडियो जारी किए । साथ ही कहा मैं जल्दी ही जनता के बीच आऊंगा।
10 सितंबर को सीएम भगवंत ने बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद करने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख और हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक प्रीतपाल सिंह हंसपाल से वीडियो कॉल कर बातचीत की। जिन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों और उनके पशुओं को सुरक्षित निकालने के लिए 150 से ज्यादा नाव तैयार कर लोगों की मदद की। मुख्यमंत्री ने उनके इस सराहनीय कार्य के लिए पंजाब सरकार की तरफ से उनका धन्यवाद किया।
मां समेत कई नेता पहुंचे अस्पताल
सीएम भगवंत मान जब से अस्पताल में भर्ती है। उनसे मिलने के लिए कई लोग पहुंचे। 4 सितंबर को उनके घर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की थी। 5 सितंबर को अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद 6 सितंबर को पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया, मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा समेत कई नेता मिले।
इस दिन सबसे पहले उनकी मां मिलने पहुंची थी। 8 सितंबर को सीएम ने अस्पताल से कैबिनेट मीटिंग की। इसी दिन हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी उनसे मिले थे। 10 सितंबर को पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया उनसे मिलने पहुंचे थे। उनके साथ चीफ सेक्रेटरी केआईपी सिन्हा और डीजीपी गौरव यादव ने उनसे मुलाकात की है।



