पंजाब सरकार ने एक साथ 56 तहसीलदारों व 166 नायब तहसीलदारों का किया ट्रांसफर

चंडीगढ़/राजन शारदा
पंजाब सरकार ने एक साथ 56 तहसीलदारों व 166 नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर किया। इस बारे में राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। सरकारी कार्यालयों में लोगों की परेशानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व विभाग से संबंधित कार्यालयों में लोगों की शिकायतें मिल रही थीं।

सरकार लोगों को बेहतर प्रशासन देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, जिसके चलते यह ट्रांसफर किए गए। आगे भी शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी सरकार ने पांच मार्च को तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर किया था। यह ट्रांसफर उस समय हुआ था, जब विजिलेंस द्वारा एक तहसीलदार को गिरफ्तार करने के विरोध में वे हड़ताल पर चले गए थे। साथ ही सरकार ने उन्हें कहा था कि वे काम पर लौट आएं, वरना उनकी जगह किसी और को तैनात कर दिया जाएगा।

सीएम भगवंत मान खुद फील्ड में उतर गए थे। इसके बाद तय समय में जो 18 के करीब तहसीलदार व नायब तहसीलदार वापस काम पर नहीं लौटे थे, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। जबकि अन्य का ट्रांसफर किया गया था। यह ट्रांसफर 200 से 250 किलोमीटर तक किया गया था

Share This Article
Leave a comment