केंद्र सरकार और किसानों के बीच दूसरी बार बैठक: चंडीगढ़ पहुंचे किसान

केंद्र सरकार और किसानों के बीच दूसरी बार बैठक होने जा रही है। यह बैठक चंडीगढ़ में आज शाम को छह बजे होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान इसमें शामिल होंगे।

चंडीगढ़। हरियाणा पंजाब के बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज फिर किसानों की केंद्र के साथ बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी। वहीं किसानों का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पहुंच गया है ।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र के साथ शनिवार को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक अगर बेनतीजा रही और केंद्र ने उनकी मांगों का हल न किया, तो फिर दिल्ली कूच किया जाएगा। 25 फरवरी को 101 किसानों का जत्था वरिष्ठ किसान नेताओं की अगुवाई में दिल्ली कूच करेगा।
वहीं जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि देश के सभी किसानों के सहयोग से किसानी मोर्चे को जीत तक लेकर जाएंगे। शनिवार को दोनों मोर्चों का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मीटिंग में जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि देश के किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए एमएसपी गारंटी कानून बहुत जरूरी है और यह सिर्फ मांग नहीं बल्कि समय की जरूरत है। डल्लेवाल ने साफ किया कि आंदोलन मांगों की पूर्ति होने तक जारी रहेगा।
Share This Article
Leave a comment